धनौल्टी उत्तराखंड के मसूरी पर्यटन स्थल से लगभग 30 किलोमीटर
दूर टिहरी गढ़वाल जाने वाली रोड़ पर एक बेहद ही सुंदर और शांत स्थल है, जो
धीरेधीरे पर्यटन स्थल का रूप ले रहा है। इसकी सुंदर वादियां आपको ज़िंदगी की
भागदौड़ के तनाव को पलभर में ही दूर कर देगी। जहां तक आपकी नज़रे जाएंगी,
प्रकृति का मनोरम दृश्य आपको मोह लेगा। धनौल्टी सुंदर देवदार के जंगलों से
सुसज्जित है। मसूरी घूमने के बाद आप धनौल्टी की शांत वादियों में कुछ दिन
शहर के भीड़ भाड़ से दूर प्रकृति की सुंदरता के बीच बिता सकते हैं। धीरेधीरे
ये एक हिल स्टेशन के रूप में स्थापित होता जा रहा है, जिस कारण आपको यहां
पर कुछ होटल भी मिल जाएंगे। होटल के अलावा यदि आपको बदलाव चाहिये तो आपको
ईको हट्स भी यहां मिलेंगे, जो कि बांस से बने कॉटेज होंगे, जो सौर ऊर्जा से
प्रकाशित होंगे।
सर्दियों में स्नो फॉल का
मजा लेना हो तो धनौल्टी सबसे आदर्श स्थान है। राजधानी दिल्ली के नजदीक
होने के कारण वीकेंड में स्नो फॉल का आनंद बखूबी लिया जा सकता है। मसूरी
की तुलना में धनौल्टी में स्नो मेल्ट काफी देर में होती है, यानी स्नो फॉल
के बाद भी वहां बर्फ काफी दिनों तक वादियों में बिखरी मिलेगी। जनवरी और
फरवरी के मौसम में धनौल्टी के पहाड़ अधिकतर बर्फ की चादर ओढ़े रहते हैं।
खेतों और पेड़ों में बिखरी बर्फ की परतें मन मोह लेती हैं। यदि आप प्रकृति
प्रेमी एवं एडवेंचर पसन्द हैं तो धनौल्टी आपके लिए आदर्श स्थान है।
![]() |
| धनौल्टी की वादियां |
कैसे पहुंच धनौल्टी?
आप धनौल्टी, वायु मार्ग, रेल मार्ग एवम सड़क मार्ग से भी जा सकते
हैं। वायु मार्ग के लिए देहरादून जॉली ग्रांट हवाई अड्डा जो धनौल्टी से
करीबन 82 किलोमीटर दूर है, रेलमार्ग से देहरादून रेलवे स्टेशन, जो धनौल्टी
से लगभग 60 किमी दूर है, बस से धनौल्टी पहुंचा जा सकता है।
यहां के पर्यटन स्थल दशावतार मन्दिर, ईको-पार्क, बारेहीपानी और
जोरांडा फॉल्स, हिमालयन वीवर्स, जैन मंदिर, सुरकंडा देवी, मन्दिर, आदि
हैं। ईको-पार्क मुख्य धनौल्टी बजार में स्थित है। ईको पार्क के लिए आपको बड़ो के लिए 25 रुपये एवम बच्चों के लिए 10
रुपये की टिकट का भुगतान करना होगा।
यदि
आप कम समय में स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं, बर्फ से ढके पहाड़ों को
देखना चाहते हैं, तो देर किसलिए धनौल्टी आपका इंतजार कर रहा है।
शुभ
यात्रा।



