ABOUT US


मै कशिश नेगी एक स्वतंत्र सोच की महिला हूँ। मुझे साहित्य, किताबें, कविताएं और प्रगतिशील लेख बहुत पसंद है । मुझे लिखने का भी शौक है, हालांकि में कोई लेखिका व कवियत्री नहीं हूं । मैने शिक्षा एम.ए (हिंदीं) में प्राप्त की है ।

में प्रगति  लेख (Pragati lekh)  द्वारा सामाजिक मुद्दे उठाना चाहती हूँ । और एक प्रगतिशील समाज की स्थापना के लिए लेखों द्वारा जागरूकता लाना चाहती हूँ। गरीब दबे-कुचले लोगों की आवाज बनना चाहती हूं। व्यवस्था के कठोर रूप से लोगो को अवगत करवाना चाहती हूँ।

इस व्यवस्था के कठोर अनुभवों ने मुझे संघर्षो की आग में तपा कर विरोधी बना दिया है। मुझे लगा न जाने कितने गरीब निम्वर्गीय लोग इस व्यवस्था की भेट चढ़ गए। में   कम्युनिज्म चाहती हूँ , शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह के सपनो का देश चाहती हूँ "जहाँ मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हो " ऊँच-नीच, जात-पात, धर्म , लिंगभेद और वर्गभेद  के आधार पर भेदभाव न हो। महिलाओं व दलितों को भी सम्मानपूर्वक समानता का अधिकार मिले, जहाँ प्रेम हो ।

ब्लॉग का उदेश्य

इस ब्लॉग (blog) में आपको प्रगतिशील लेख पढ़ने को मिलेंगे क्योकि  जब इंसानो के विचार स्वतंत्र होंगे तो समाज प्रगति करेगा और फिर समाज से देश । इस ब्लॉग (blog) में आपको हर प्रकार  के हास्य, भावुक, महिला स्वतंत्रता, दलित, समानता, राजनैतिक, सामाजिक मुद्दे ,विडियो, प्रेम, रिश्ते, यात्रा - वृतांत, महापुरुषों की जीवनी एवं अन्य कई लेख मिलेंगे।

👉 कृपया अधिक से अधिक शेयर करके सहायता करे।🔔
 इंसान को प्रगतिशील होना चाहिए क्योंकि "रुका हुआ पानी भी बास मारने लगता है।"

0 comments:

Post a Comment

Thankyou for your comment