![]() |
| सूरजकुंड का मेला |
दिल्ली से लगे फरीदाबाद में 33वां सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 1फरवरी से आरम्भ हो चुका है। महाराष्ट्र का रायगढ़ का किला 33वें सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का मुख्य आकर्षण रहेगा, इसमें कई देश पहली बार अपना स्टाल लगाएंगे। ये मेला 15 फरवरी तक चलेगा। युवाओं की रुचि के अनुसार यहां आपको सेल्फ़ी पॉइंट भी मिलेंगे।
यहां पर पार्किंग का विशेष प्रबंध किया गया है। यह एक सांस्कृतिक मेला होने के कारण यहां विभिन्न देशों के संस्कृति, कला, ट्रेडिशन और खान पान देखने को मिलता है। यह मेला, ऑथोरिटी, पर्यटन कल्चर एंड एक्सटर्नल अफेयर्स मंत्रालय एवम हरियाणा टूरिज्म एवं टेक्सटाइल द्वारा मिल कर आयोजित किया जाता है। जहां कई संख्या में पर्यटक आते हैं।
मेले का समय
यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
मुख्य केंद्र
मेले का मुख्य केंद्र महाराष्ट्र का रायगढ़ का किला होगा। ये किला मराठा साम्राज्य का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इसके चारों ओर कृतिम झील बनाने की कोशिश भी की गई है। ये पहाड़ी पर बनाया गया है । यह किला लगभग 50 फ़ीट ऊंचे पहाड़ी पर बनाया गया है, जहां पर सीढ़ियां भी तैयार की गई है। लगभग 50 ऊंचाई से आप मेले का सुंदर दृश्य देखने के साथ साथ बढ़िया बढ़िया सेल्फी भी ले सकते हैं।
टिकट
सोमवार से शुक्रवार तक टिकट 120 रुपए की और शनिवार-रविवार यानी 2 दिन 180 रुपए की मिलेगी। काउंटर के अलावा आप ऑनलाइन bookmyshow.com भी टिकट बुक करवा सकते हैं।



0 comments:
Post a Comment
Thankyou for your comment