Showing posts with label periods. Show all posts
Showing posts with label periods. Show all posts




अब मेंस्ट्रुअल कप से बिताइए खुशनुमा मासिकधर्म। पैड के बदले अब आप प्रयोग कर सकती हैं मेंस्ट्रुअल कप, जो बार बार पैड बदलने के झंझट से देगा आपको छुटकारा। यह पैड पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और मेडिकल उपकरणों से बनाये जाने के कारण ये बिल्कुल सुरक्षित है एवं कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते। यह कप थर्मप्लास्टिक, एलेस्टमोर और सिलिकॉन से बनाई जाती है। इसे पीरियड के वक़्त योनि में पहना जाता है।


कैसे पहना जाता है मेंस्ट्रुअल कप?


इसे ऊपर से फोल्ड कर के पीरियड के वक़्त योनि के अंदर पहना जाता है। इसे कम से कम 12 घण्टे तक पहन सकते हैं। 12 घण्टे बाद ये कप खून से भर जाएगा, आप इसे निकाल कर अच्छे से वाश कर के फिर से प्रयोग कर सकते हैं। शुरू शुरू में आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं लेकिन बाद में सब नॉर्मल हो जाएगा।


कप का साइज क्या हो? 



 यह 3 साइज में मिलता है स्मॉल, मीडियम और लार्ज। आपको अपने वेन्जाइना के नाप का साइज सेलेक्ट करना होगा, जिसका आपको अपनी उंगली के माध्यम से टेस्ट करना होगा। लार्ज साइज अधिकतर 30+ महिलाओ को फिट होता है, फिर भी आपको टेस्ट करना होगा। 

कप को कैसे साफ रखें?




इस कप को माहवारी के बाद महीने में एक बार गर्म पानी मे उबाल कर साफ कर लें। अन्यथा इंफेक्शन की सम्भावना हो सकती है।

कहाँ और कितने का मिलता है कप?


ये कप लगभग 500 रुपए के आसपास मिल जाएंगे। जिसे आप कई सालों तक प्रयोग कर सकती हैं। 
      ये कप अभी शहरों में ही मिलते हैं ग्रामीण इलाकों में भी जल्द ही पहुंच जाएंगे।